राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

गाजियाबाद। दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी नेताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। अंबेडकर पार्क, नवयुग मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जा रहे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में आलोक प्रसाद, सतीश शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, सुशांत गोयल, विनोद त्यागी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button