नवरात्रि से पहले ब्रह्माणी मंदिर का एसडीएम ने लिया जायजा
साफ-सफाई,पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जसवंतनगर,इटावा। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने बलरई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के साथ यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्रसिद्धप्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देख संबंधित अधिकारियों और पुजारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि लगभग पंद्रह दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई और पेयजल विजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर व आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह को नवरात्रि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल के साथ लगभग दो दर्जन सीसीटीवी कैमरों को लगवाने के निर्देश दिए है जिससे भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो,चप्पे चप्पे पर त्रिनेत्र की नजर हो इसके साथ ही इमरजेंसी में ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जा सकता इसके लिए पहले से प्रभावी व्यवस्था तैयार करने को कहा।
उन्होंने मंदिर के पुजारी से भी नवरात्रि के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से माता रानी के दर्शन कराए जाएं और भीड़ के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए।



