खाईबाड़ी करने में एक सटोरिया गिरफ्तार
सट्टा पर्ची-3 हजार 270 रुपये की नकदी बरामद,घेराबंदी कर पकड़ा

जसवंतनगर,इटावा। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3270 रुपये नकद और सट्टा पर्ची बरामद हुई हैं। आरोपी के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार उपनिरीक्षक हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रामलीला रोड पर एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम असलम पुत्र घसीटे, निवासी कटरा बिलौचियान,उम्र 48 वर्ष बताया।तलाशी लेने पर उसकी जेब से 3270 रुपये और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद पर्चियों और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।



