कहीं आपकी राशि तो नहीं; 8 फरवरी 2027 तक 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, भर जाएगी खाली तिजोरी

Shani Nakshatra Parivartan October 2026: ज्योतिष गणना के नजरिए से अक्टूबर 2026 का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। कर्मफल दाता शनि देव 9 अक्टूबर 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं और इस नक्षत्र में 8 फरवरी 2027 तक विराजमान रहेंगे। लगभग चार महीने की इस अवधि में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

खास बात ये है कि इसी दिन बुध और शनि के बीच षडाष्टक योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव अलग-अलग राशियों की आर्थिक स्थिति, आजीविका और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, मुख्य रूप से 4 राशियों के जातकों के लिए यह समय अटके काम पूरे करने और धन लाभ के नए रास्ते खोलने वाला रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर करियर और आर्थिक मोर्चे पर शानदार परिणाम देने वाला साबित होगा। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी और कोई नई बड़ी जिम्मेदारी या पदोन्नति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापार या स्वरोजगार से जुड़े हैं, उन्हें नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। काफी समय से फाइलों में अटके काम अब तेजी से गति पकड़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि देव का यह बदलाव बड़ी आर्थिक राहत लेकर आ रहा है। पिछले कुछ समय से पैसों की तंगी या रुकावटों का सामना कर रहे जातकों को अब राहत की सांस मिलेगी। लंबे समय से फंसे हुए काम पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फल कार्यक्षेत्र में नजर आएगा। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने के नए अवसर सामने आएंगे और आमदनी के अतिरिक्त स्रोत बनने के संकेत हैं।

मकर राशि – चूंकि मकर राशि के स्वामी स्वयं शनि देव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा बरसेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह गोचर करियर में स्थिरता और ग्रोथ दोनों लेकर आएगा। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि की बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है। कारोबारियों को नए बाजारों और पार्टनर्स से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी और भविष्य की योजनाएं जमीन पर उतरेंगी।

1 लोटा जल और चंदन का तिलक: भयंकर से भयंकर गुस्सा मिनटों में होगा शांत, नोट कर लें अचूक उपाय

कुंभ राशि- शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे अरसे से लटके हुए काम अब बिना किसी अड़चन के पूरे होने लगेंगे। नौकरी में बदलाव की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे पैकेज पर नए ऑफर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में नई डील्स फाइनल होने से आमदनी में इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button