माइनर में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

हत्या की आशंका से पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के सहयोग से जांच पड़ताल की शुरू

भरथना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना रोड पक्केताल अन्तर्गत ग्राम कीरतपुर के समीप ग्राम गंसरा संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे उस समय दहशत के साथ सनसनी फैल गई,जब स्कूली छात्रों ओर राहगीर ग्रामीणों ने माइनर के पानी में एक युवक का शव उतरता देखा। राहगीर और स्कूली छात्रों की नजर शव पर पड़ने के बाद मामले की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

सनसनीखेत घटना की सूचना मिलते ही भरथना पुलिस क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को माइनर से निकलवाकर कब्जे में लिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि युवक के दाहिने हाथ पर ‘जितेन्द्र’ और ‘अंजली’ नाम लिखा हुआ है। पुलिस इन नामों के आधार पर भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश चंद्र ने बताया कि गांव के समीप बम्बे में युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। युवक गांव का रहने वाला प्रतीत नहीं हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करदी।

फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ शव माइनर में पहुंचने के कारणों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की स्थिति और मृत्यु के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button