भारत-विकसित यूपी 2047 पर केदारनाथ सिंह इंस्टिट्यूट में भाषण प्रतियोगिता, सौम्या यादव बनी प्रथम

सुलतानपुर। केदारनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, करौंदिया में गांधी जयंती पर “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हरिनारायण त्रिपाठी ने मां सरस्वती के पूजन और संस्थान के संस्थापक बाबू केदारनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। बीएड और डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर शिक्षा, युवा शक्ति, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार रखे।प्रतियोगिता में सौम्या यादव ने प्रथम, शहाना बानो ने द्वितीय और श्रेया श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम की घोषणा राम प्रताप शर्मा ने की।
इसी अवसर पर हुई रंगोली प्रतियोगिता में आस्था मिश्रा, रोशनी वर्मा, आस्था पांडेय और श्रेया श्रीवास्तव की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।समापन पर प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ. नसरीन फातिमा, डॉ. अमित यादव, दीपक सिंह, राम सजीवन मौर्य, प्रवेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



