सेवा संकल्प अभियान में सजा पोषण का रंग,आंगन मिलन कार्यक्रम में गूंजी जागरूकता की आवाज

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। बाल विकास परियोजना दूबेपुर के बांसी सेक्टर में सोमवार, 28 सितंबर को खैचिल्ला कला पंचायत भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। क्षेत्रीय ICDS सुपरवाइजर ज्योति सिंह के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में 38 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 38 सहायिकाओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि प्रीति प्रकाश मैडम व CDPO दयाराम सर की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
वहीं सुपरवाइजर ज्योति सिंह ने बच्चों को खिलौने, ज्योमेट्री बॉक्स, टिफिन, पेंसिल सहित शैक्षिक सामग्री भेंट की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान अंकित जी का विशेष सहयोग रहा। अंत में लाभार्थियों को लड्डू व मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन हुआ। उपस्थित लोगों ने ICDS विभाग की योजनाओं और आयोजन की सराहना की। इस मौके पर खाईचला प्रधान प्रतिनिधि अंकित यादव पंचायत सहायक शुभम मौर्य,अर्जुन इंसान,संगीता यादव ,शीला यादव ,क्षमा सिंह, सुधा पांडे, चंद्रावती हिंदू प्रजापति, मंजू मिश्रा आदि सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे



