सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने जीते पुरस्कार

जसवंतनगर,इटावा। जिला विद्यालय निरीक्षक इटावा के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रज्ञा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छात्रा शिल्पी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति सिंह इंटर कॉलेज हरकूपुर की मोहिनी ने द्वितीय तथा आरडी पाठक इंटर कॉलेज जाखन की आदित्य ने तृतीय स्थान हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की शिल्पी प्रथम, बीएसटीटी इंटर कॉलेज बलरई की अनुष्का द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की दीपाली तृतीय स्थान पर रहीं।

वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में अशोक इंटर कॉलेज अंडावली कोकावली की अवनी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की सुन्दना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कोमल और अनुष्का ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर की कुशिश बानो तृतीय रहीं।

जूनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की छाया और जौधा सिंह इंटर कॉलेज हरकूपुर की संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्व. गयाप्रसाद वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज बिजपुरी खेड़ा की नैसी द्वितीय रहीं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर की जानवी और मुलायम सिंह इंटर कॉलेज रायनगर की कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। शिक्षकों ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button