भारतीय किसान यूनियन लोकहित ने किया संगठन विस्तार, कई कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की सदस्यता

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस चौधरी के नेतृत्व में कई युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान रोहित दयाल (नंदग्राम अध्यक्ष), आशु सिंह (युवा प्रदेश सचिव), रिंकू (युवा प्रदेश सदस्य), सागर (युवा प्रदेश मंत्री), अविनाश चौहान (युवा सचिव), साहनी विशाल टॉक, राहुल दयाल, मनोज, अंशुल, कपिल, शादाब, रोहित, प्रियांशु, विशाल, अजय माथुर, राहुल, आशीष, सुमित, शुभम त्यागी, दीपांशु, रवि और विवेक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुंवर पाल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), रोहित कुमार (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष), अमित शर्मा राजा पंडित (युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष) सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत एवं आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



