साई कॉलेज में फार्मेसी डे की धूम: मॉडल और पोस्टर से विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मऊ। साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘फार्मेसी डे’ बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सी एस सहानी ने की। मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार और विशिष्ट अतिथि डॉ नासिर अली, डॉ कंचन लता आजाद व डॉ यू पी राव उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने दवाओं के सही इस्तेमाल, स्वास्थ्य जागरूकता और बेहतर जीवनशैली पर आधारित मॉडल पेश किए, जिनकी अतिथियों ने काफी सराहना की।

मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार ने छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में नई तकनीकों को सीखने और अपने ज्ञान का उपयोग समाज सेवा में करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने अनुसंधान और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर बल दिया।अध्यक्ष डॉ सहानी ने विद्यार्थियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर चेयरमैन अखिलेश कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ प्रमोद मौर्य, विभागाध्यक्ष अंकिता सिंह और कॉलेज का समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button