अवैध खनन में लिप्त जेसीबी सीज

पुलिस-खनन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बलरई पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी।

गुरुवार को थाना बलरई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगला तौर के समीप मिट्टी के टीले से अवैध खनन किए जाने की सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बलरई पुलिस बल एवं खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद मय संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की गयी।

मौके पर जेसीबी द्वारा बड़े क्षेत्र में मिट्टी के टीले का अवैध खनन किया जाना पाया गया। खनन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त जेसीबी को सीज किया गया।

इटावा पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी एवं विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button