गाजियाबाद में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की पहली परीक्षा, 172 केंद्रों पर 1821 वयस्कों ने लिया हिस्सा

गाजियाबाद। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में असाक्षर वयस्कों की प्रथम मूलभूत साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 172 परीक्षा केंद्रों पर 1821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा का उद्देश्य कार्यक्रम के तहत पढ़ना-लिखना और मूलभूत गणितीय ज्ञान अर्जित कर रहे वयस्कों के सीखने के स्तर का आकलन करना रहा।

परीक्षा में प्रतिभागियों ने पढ़ने, लिखने और दैनिक जीवन में उपयोगी सामान्य गणना से संबंधित अपनी दक्षताओं का प्रदर्शन किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने परीक्षा के संचालन एवं अनुश्रवण में सहयोग किया। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, परीक्षा सामग्री सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

वयस्कों को साक्षर बनाने पर जोर

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे वयस्कों को साक्षरता से जोड़ना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें पढ़ने-लिखने के साथ दैनिक जीवन में आवश्यक गणना और उपयोगी जानकारी को समझने का कौशल प्रदान किया जा रहा है।

आज आयोजित परीक्षा इस अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण रही। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया। उनके लिए यह परीक्षा अर्जित ज्ञान को परखने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी बनी।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, जनपद में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाते हुए असाक्षर वयस्कों को चिन्हित कर उन्हें साक्षरता गतिविधियों से जोड़ने का कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button