सेवा, शिक्षा और प्रशासन के 5 नायकों का भव्य सम्मान

पेरियार जयंती पर हुई विशेष चर्चा

सुल्तानपुर। सम्राट अशोक सभागार, करौंदिया में बुधवार को अशोक सेवा समिति एवं चेतना मंच द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 5 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय के पुरोधा पेरियार ई. वी. रामास्वामी की जयंती पर उनके विचारों पर संगोष्ठी आयोजित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक महान एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बौद्धाचार्य सोहनलाल मौर्य ने बुद्ध वंदना एवं त्रिशरण पाठ कराया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी देवी प्रसाद मौर्य ने की तथा संचालन जामवंत मौर्य ने किया।

मुख्य अतिथि, राज्य कर कार्यालय के नवनियुक्त असिस्टेंट कमिश्नर शशि प्रकाश मौर्य ने कहा कि “समाज का सम्मान ही सबसे बड़ा पुरस्कार है, मैं प्रशासन के साथ-साथ समाज के लिए भी सदैव उपलब्ध रहूंगा।

समारोह में असिस्टेंट कमिश्नर शशि प्रकाश मौर्य PES पद पर पदोन्नत प्राचार्य विजय प्रकाश मौर्य,सेवानिवृत्त राज्य कर अधिकारी बृजेश कुमार मौर्य,सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक गयादीन मौर्य एवं जल निगम से सेवानिवृत्त राम सजीवन मौर्य को अंगवस्त्रम, सम्राट अशोक की प्रतिमा, पंचशील पट्टिका, पुस्तकें एवं एडेनियम का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पेरियार ई. वी. रामास्वामी के 147वें जन्मदिवस पर शिव प्रसाद “यश पी” मौर्य ने कहा कि पेरियार ने आत्म-सम्मान आंदोलन के जरिए समाज को जातिवाद और अंधविश्वास से मुक्ति का मार्ग दिखाया, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम को डॉ. इंद्रजीत मौर्य, एड. लक्ष्मी नरायण मौर्य, राधेश्याम मौर्य, बृजभूषण, खुशीलाल मौर्य, गुलाब सहाय मौर्य, राधे श्याम मौर्य शीला मौर्य ने संबोधित किया। एडवोकेट हीरा लाल मौर्य सीता मौर्य संगम लाल मौर्य, सुनील मौर्य मुन्नीलाल मौर्य सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सीता मौर्य द्वारा प्रस्तुत बुद्ध गीत विशेष आकर्षण रहा।

Related Articles

Back to top button