कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने के वाला गिरफ्तार
कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने का था गम्भीर आरोप

भरथना,इटावा। अपूरपुर गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अंकित सिंह उर्फ अनिकेत चौहान (25) पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी अपूरपुर, थाना भरथना को झिन्दुआ नहर पुल के पास से दोपहर करीब पौने तीन बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मा० न्यायालय भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाँव अपूरपुर निवासी अनुराग तोमर 19 अगस्त की रात खाना खाने के बाद खेत पर गया था। देर रात उसने फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी और आरोप लगाया कि गांव के तीन युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे पिला दिया है। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी अंकित सिंह उर्फ अनिकेत चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में पुलिस अन्य आरोपों और घटना के तथ्यों की जांच कर रही है।



