वृक्षारोपण-परिवार मिलन समारोह सम्पन्न
भारत विकास परिषद इटावा मित्रशाखा ने कराया आयोजन

इकदिल,इटावा। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी परिवार मिलन-वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ऋषि धाम आश्रम, मनियांमऊँ,इकदिल में मित्रशाखा के सभी सदस्यों एवम एक बड़े जनसमूह की सहभागिता में सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम शाखा के सदस्य अवनीश अवस्थी शाखा सचिव अमित पाण्डे ने शुरुआती समय में सफल संचालन करते हुए सभी अतिथियों को मंचासीन कराते हुए शाखा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने सभी अतिथियों का परिचय कराया एवम अपनी शाखा टीम के साथ अतिथियों का पटका ओढाकर सम्मान किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम का गायन हुआ और आये हुए अतिथियों ने भारत माता एवम स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों में सर्वप्रथम ऋषिधाम आश्रम के महंत श्रद्येय श्री रामदास जी ने सभी आगन्तुकों को ओम नमः शिवाय के जाप कराते हुए अपने आशीर्वचन दिये। पूर्व प्रान्तीय गतिविधि महिला संयोजिका आदरणीया श्रीमती नीलिमा चौधरी जी ने संस्कारों के सम्बन्ध में अपना वक्तव्य दिया, विशिष्ट अतिथि यों में नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक विनोद शर्मा ने मित्रशाखा परिषद की प्रशंसा करते हुए कहा कि मित्रशाखा समाज को एक नवीन दिशा प्रदान करने का कार्य कर रही है वहीं नगर इकदिल के समाजसेवी एवम परशुराम सेवा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने भारत विकास परिषद मित्रशाखा के क्रियाकलापों की प्रशंसा की।
प्रधान संघ के जिलाअध्यक्ष व वृन्दा हर्बल गार्डेन बहेड़ा, महेवा,के प्रबंधक वृंदावन में दो बड़े होटल के मालिक विजय प्रताप सिंह सेंगर ने भी अपने उद्बोदन में पर्यावरण के संरक्षण हेतु किये जा रहे अपने प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उनके द्वारा उनके हर्बल गार्डन में अभी तक करीब 4 लाख पेड़-पौधों का वृक्षारोपण किया जा चुका है। जो कि पर्यावरण सरंक्षण हेतु व्यापक कदम है।
अंत में मुख्यातिथि एवम पाँचाल प्रान्त के अध्यक्ष डॉ.आर.एन. दुबे ने परिषद के महत्व व उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए परिषद के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। मंच पर मंचासीन अन्य अतिथियों में जिला आयकर अधिकारी व सर्वसुलभ,सहज,सरल व्यक्तित्व के धनी अजय दुबे और मित्रशाखा की गतिविधि महिला संयोजिका संगीता मिश्रा रहीं। कार्यक्रम के सांस्कृतिक व संगीतमय श्रृंखला में सर्वप्रथम अवनीश अवस्थी ने अपने लोकप्रिय भजन से सभी का मन मोह लिया। अन्य प्रस्तुति में श्रीमती रितु दुबे,विनीता दुबे एवम सरोज चौधरी ने अपने मनमोहक भजनों से सभी को सम्मोहित कर दिया। हमारी मित्रशाखा के ही राजीव रंजन तिवारी ने फिल्मी गाने व वीर शिरोमणि तिवारी ने अपनी देशी कविताओं से आगन्तुकों का खूब मनोरंजन किया।
आयोजन के सफल मुख्य संचालक एवम राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने अपनी धार्मिक व ओज से भरी कविताओं के द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
अंत में मंचासीन कार्यक्रम संयोजक मेला मालिक, परशूपुरा मेजर पाण्डेय व शाखा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी ने सभी सम्मानित मित्रशाखा सदस्यगण व अन्य आगन्तुकों का ह्रदय से वन्दन अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया और विनम्र आग्रह किया राष्ट्रगान के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सुरुचि देशी भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम को कृतार्थ करने का आग्रह किया।



