बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप, अक्षय और सैफ की फिल्म ने दो दिनों में सिर्फ इतनी कमाई की

Haiwan Movie Day 2 Collection: जहां ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफ़िस पर छाए हुए हैं, वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फ़िल्म ‘हैवान’ भी दर्शकों के बीच आ गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म 11 सितंबर को देशभर में रिलीज़ हुई। खास बात यह है कि इस फ़िल्म के ज़रिए सैफ और अक्षय की जोड़ी 17 साल बाद एक साथ नज़र आ रही है। हालांकि, फ़िल्म को अब तक मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं कि प्रियदर्शन की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कितनी कमाई की है।

ओपनिंग डे पर ठंडा रहा माहौल, दूसरे दिन कमाई में और आई गिरावट

‘Sacnilk’ के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में लगभग 7,224 शो होने के बावजूद, ‘हैवान’ ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ़ ₹3 करोड़ की कमाई की। अब दूसरे दिन के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। दूसरे दिन भी फ़िल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और ₹2.50 करोड़ की कमाई की। 5,759 शो में इसकी ऑक्यूपेंसी रेट सिर्फ़ 14% रही।

इससे फ़िल्म का कुल कलेक्शन ₹5.50 करोड़ हो गया है। हालांकि, दो दिन बाद भी फ़िल्म ₹10 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है। इसके अलावा, दो बड़े स्टार्स की फ़िल्म होने के बावजूद, यह ओपनिंग काफी कम है। अब सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि क्या आने वाले रविवार और उसके बाद के दिनों में ‘हैवान’ की कमाई में कोई उछाल आता है या नहीं।

Akshay Kumar Movies 2026: ‘भूत बंगला’ से ‘हैवान’ तक, जानें तीनों फिल्मों की कमाई और अगली रिलीज

इस फ़िल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2016 की सुपरहिट मलयालम फ़िल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है। ‘हैवान’ में अक्षय कुमार ने एक मानसिक रूप से बीमार हत्यारे की भूमिका निभाई है, जबकि सैफ अली खान एक अंधे केयरटेकर के रोल में हैं। इसमें मोहनलाल का भी एक छोटा सा रोल है। फ़िल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button