6 दिन की बारिश में ही बह गए 15 साल के तथाकथित विकास दावे: कुंअर अजयपाल सिंह

ऊँचाहार, रायबरेली। बुधवार को ऊँचाहार के पूर्व विधायक कुँअर अजयपाल सिंह ने कहा है कि ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में पिछले 6-7 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने स्थानीय विधायक और प्रशासन के विकास के सभी बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है। आज पूरा ऊँचाहार जलभराव और बाढ़ जैसी विकराल समस्या से जूझ रहा है।

हर गाँव, हर गली जलमग्न है। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है, अनाज सड़ रहा है और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि सवाल उठना लाजिमी है, 15 सालों में आखिर कैसा विकास हुआ?

15 साल का लंबा कार्यकाल: एक ही जनप्रतिनिधि को जनता ने 15 वर्षों तक अपना कीमती समर्थन दिया, लेकिन बदले में क्या मिला? जल निकासी की सही से व्यवस्था तक नहीं बनाई जा सकी।

सारे वादे खोखले हैं और ज़मीनी हकीकत सबके सामने है नालों की सफाई, सड़कों का निर्माण और बुनियादी ढांचा सब कागजों तक सीमित रहा। हल्की सी बारिश ने व्यवस्था की कमर तोड़ दी है।

वहीं जनता बेहाल है, और तंत्र बेखबर है आज जब गांव-गांव में लोग बेघर होने की कगार पर हैं और घरों में पानी भरा है, तब जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं है, यह 15 सालों की प्रशासनिक नाकामी और जनप्रतिनिधि की उदासीनता का नतीजा है। ऊँचाहार की सम्मानित जनता अब यह साफ देख सकती है कि विकास के नाम पर सिर्फ छलावा हुआ है।

हम इस मुश्किल घड़ी में ऊँचाहार की जनता के साथ मजबूती से खड़े हैं और शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएं, जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Related Articles

Back to top button