राकेश टिकैत पहुंचे रवि गौतम के धरने पर, दिया समर्थन
मेरठ कमिश्नरी पार्क में धरना जारी, बोले- न्याय मिलने तक संघर्ष रहेगा जारी

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मेरठ के कमिश्नरी पार्क में चल रहे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम के धरने पर पहुंचे। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर रवि गौतम को अपना समर्थन दिया और उनकी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक संबंधित मामले में न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में वे उनके साथ खड़े हैं और मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
राकेश टिकैत के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलनकारियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली और उनकी मांगों को सुना।
धरना दे रहे एडवोकेट रवि गौतम ने कहा कि उनका आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा। उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।



