शिक्षक दिवस पर शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक मिलकर मनाएंगे 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध—अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, भारत) शाखा सुल्तानपुर की संयुक्त बैठक शनिवार को सिरवारा रोड स्थित अध्यापक भवन में जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, शिक्षक दिवस समारोह तथा ब्लॉकों में त्रिस्तरीय चुनाव कराए जाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने कहा कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस बार शिक्षक दिवस का आयोजन शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक सभी के साथ मिलकर किया जाएगा। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों से 5 सितंबर को कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से 30 सितंबर के बीच ब्लॉकों के त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि 5 सितंबर तक कोटा मनी एवं सदस्यता सूची जमा कर दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिनका नाम सदस्यता सूची में दर्ज होगा, वही मतदान करने के अधिकारी होंगे।वहीं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए 5 सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन एवं उनकी जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान बल्दीराय की नवनिर्वाचित कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष राजीव तिवारी एवं मंत्री हीरालाल जी को जिला एवं ब्लॉक समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।जिला मीडिया प्रभारी चंदपाल राजभर के अनुसार इस बैठक में अध्यक्ष दुबेपुर एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, राधेश्याम मौर्य, , कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, जिला संगठन मंत्री श्रीपाल यादव, जिला सलाहकार कृष्ण चंद्र मिश्र, मंत्री फिरोज अहमद, अखण्डनगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह कादीपुर अरुण सिंह, मंत्री कूड़ेभार वैभव भटनागर, मंत्री धनपतगंज शिवसहाय पांडेय जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी सुरेंद्र मौर्य सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में आगामी शिक्षक दिवस समारोह को भव्य एवं सफल बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



