खदान ढहने से 30 मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Central African Republic gold mine collapse: सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (Central African Republic) के पश्चिमी हिस्से में स्थित नाना-मामबेरे (Nana-Mambere) इलाके से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ मंगलवार सुबह एक सोने की खदान (Gold Mine Collapse) अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम 30 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और प्रशासन तथा स्थानीय लोग तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी, अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आ गए। घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक बचाव टीमों ने मलबे से 30 शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि कई अन्य मजदूरों के अभी भी भारी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रूस में पेट्रोल पंपों पर फिर लंबी लाइनें, जानिए भारत कैसे कर सकता है अपने दोस्त की मदद

हादसे में घायल हुए कुछ मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सामने आए घटनास्थल के वीडियो में चारों तरफ अफरातफरी का माहौल साफ देखा जा सकता है, जहाँ कीचड़ से सने खदान मजदूर अपने साथियों को तलाशने और बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

खतरनाक होती है आर्टिसनल माइनिंग, सुरक्षा मानकों का होता है अभाव

जानकारों के अनुसार, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक और अफ्रीकी महाद्वीप के कई अन्य हिस्सों में छोटे स्तर पर की जाने वाली अवैध या पारंपरिक माइनिंग (Artisanal Mining) बेहद आम है, जिसमें हज़ारों की संख्या में गरीब मजदूर और युवा काम करते हैं। इन खदानों में काम करने वाले लोगों के पास सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण और साधन नहीं होते हैं।

Related Articles

Back to top button