मल्लिका ने फिल्म ‘मर्डर’ में इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन के बारे में खुलकर बात की, जानें क्या कहा

Emraan Hashmi Mallika Sherawat Chemistry: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उनकी और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की पुरानी फिल्मों और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के किस्से एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

एक समय था जब इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की सुपरहिट फिल्म ‘मर्डर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और इसके रोमांटिक तथा बोल्ड सीन्स ने हर तरफ तहलका मचा दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका शेरावत ने रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत करते हुए इमरान हाशमी के साथ अपने पुराने रिश्तों, अनबन और ऑन-स्क्रीन वर्किंग एक्सपीरियंस को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

‘हम बहुत युवा थे, अहंकार की वजह से आ गई थी दूरियां’

इंटरव्यू के दौरान पुरानी यादों को ताजा करते हुए मल्लिका शेरावत ने बताया कि जब वे और इमरान हाशमी साथ काम कर रहे थे, उस वक्त वे बहुत युवा और नासमझ थे। उस दौर में दोनों के बीच ईगो यानी अहंकार आड़े आ गया था जिसकी वजह से उनके बीच कुछ दूरियां बन गई थीं। मल्लिका ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर लोग कलाकारों के कान भरते हैं और उन्हें भी इमरान के खिलाफ कुछ गलत बातें बता दी गई थीं, जिसके कारण गलतफहमियां पैदा हो गईं थीं।

‘इमरान एक बेहतरीन इंसान हैं, उन्होंने मुझे हमेशा सुरक्षित महसूस कराया’

पुरानी कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए मल्लिका ने इमरान हाशमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक इंसान के तौर पर इमरान वाकई बहुत अच्छे हैं और उनके साथ शूटिंग करने का उनका अनुभव काफी शानदार रहा है।

मल्लिका ने खास तौर पर फिल्म ‘मर्डर’ के उन इंटीमेट सीन्स का जिक्र किया जिन्हें लेकर काफी चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे बोल्ड सीन्स की शूटिंग के दौरान इमरान ने सह-कलाकार के रूप में उनका पूरा ख्याल रखा और उन्हें हमेशा बेहद सुरक्षित महसूस कराया। मल्लिका का मानना है कि यदि आपके साथ काम करने वाला को-स्टार अच्छा और समझदार न हो, तो ऐसे दृश्य फिल्माते वक्त असहजता होना स्वाभाविक है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि वह भविष्य में एक बार फिर इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करना पसंद करेंगी और उनके अब तक के शानदार फिल्मी सफर की सराहना की।

‘भीगे होंठ तेरे’ गाने पर ट्रोलिंग और एंकर के तीखे सवाल का बेबाक जवाब

फिल्म ‘मर्डर’ का सुपरहिट गाना ‘भीगे होंठ तेरे’ उस समय जितना लोकप्रिय हुआ था, उतना ही विवादों में भी रहा था। इस गाने और फिल्म के बोल्ड कंटेंट को लेकर मल्लिका शेरावत को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस दौर को याद करते हुए अभिनेत्री ने एक मजेदार वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज के बाद वह एक इंटरव्यू के सिलसिले में एक प्रमुख न्यूज चैनल के स्टूडियो गई थीं।

पर्दे पर आते ही छा गए इमरान हाशमी, जानें ‘आवारापन 2’ लोगों को कैसी लगी

वहां इंटरव्यू के दौरान न्यूज एंकर ने उस गाने के बोल्ड बोल पढ़कर सुनाए और बड़े ही कड़े शब्दों में पूछा कि क्या आपको ऐसे गाने करने में शर्म नहीं आई? इस पर मल्लिका ने बिना किसी झिझक के बेहद आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया था कि उन्हें बिल्कुल भी शर्म नहीं आई बल्कि उन्होंने उस काम को पूरी तरह से एन्जॉय किया था।

Related Articles

Back to top button