डिवाइडर से टकराई बाइक: दो घायल
रात दो बजे लक्ष्मी होटल के सामने हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की रात एक होटल के सामने एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हरियाणा से औरैया की जा रहे थे। रात करीब 2:10 बजे एक होटल के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दिलीप कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी कंचौसी बाजार,जिला औरैया और मनोज कुमार पुत्र लखन सिंह निवासी फफूंद,जिला औरैया को चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहाँ उपचार जारी है!



