रूस में तबाही मचाने वाले भयानक हथियर PAK को बेचने की योजना; रेंज मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु तक

Ukraine Pakistan Drone Deal 2026: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन की एक प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी ‘फायर पॉइंट’ (Fire Point) अब पाकिस्तान की एक प्राइवेट कंपनी के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और हथियारों की बिक्री को लेकर बड़ी डील करने जा रही है।

इस डील के जरिए पाकिस्तानी सेना तक लंबी दूरी के घातक ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ (सुसाइड ड्रोन) और मिसाइलें अप्रत्यक्ष रूप से पहुंचाई जा सकती हैं। हालांकि यूक्रेन ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी भी सप्लाई से इनकार किया है, लेकिन अगर यह डील सिरे चढ़ती है, तो यह भारत के लिए एक बड़ा रणनीतिक अलर्ट है।

मुंबई, दिल्ली और चेन्नई तक सीधा खतरा

डिफेंस न्यूज़ एजेंसी ‘QUA’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘फायर पॉइंट’ कंपनी जिस आधुनिक तकनीक की पेशकश कर रही है, वह बेहद खतरनाक है। इसमें सबसे प्रमुख है ‘FP-1 डीप स्ट्राइक’ (FP-1 Deep Strike) ड्रोन। यह एक सुसाइड ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ है, जिसकी रेंज 2,600 किलोमीटर बताई जा रही है। अगर यह तकनीक पाकिस्तानी सेना के हाथ लगती है, तो इसके मारक दायरे (Striking Range) में सीधे तौर पर दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे भारत के प्रमुख महानगर आ जाएंगे।

पाकिस्तान को कौन-से घातक हथियार देने की है साजिश

  • FP-1 डीप स्ट्राइक: 2,600 किमी रेंज वाला घातक सुसाइड ड्रोन, जो भारत के भीतरी हिस्सों में बड़े शहरों को निशाना बनाने में सक्षम है।

  • FP-2 फ्रंट स्ट्राइक: 200 किमी रेंज वाला यह ड्रोन सीमावर्ती (Border) गतिविधियों की सटीक निगरानी और फ्रंटलाइन पर अचूक हमलों के लिए बनाया गया है।

  • FP-5 फ्लेमिंगो मिसाइल: यह कंपनी का एक मास्टरस्ट्रोक है। इसकी रेंज 3,000 किलोमीटर है और इसकी कीमत (लगभग $600,000) अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल से छह गुना कम है।

अमेरिका की सबसे बड़ी चेतावनी! होर्मुज जलडमरूमध्य को हमेशा के लिए बंद रखने का प्लान?

  • FP-7 और FP-9: ये टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जिन पर कंपनी अभी काम कर रही है। इनकी मारक क्षमता 200 से 855 किलोमीटर के बीच होगी।

Related Articles

Back to top button