पर्दे पर आते ही छा गए इमरान हाशमी, जानें ‘आवारापन 2’ लोगों को कैसी लगी

Awarapan 2 Review Hindi: इमरान हाशमी के चाहने वाले लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार पर्दे पर आ चुकी है। कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अवारपन’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘अवारपन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस मूवी में दिशा पटानी शबाना आज़मी और सुविंदर विक्की जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म के पहले शो के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आइए जानते हैं कि जनता और सोशल मीडिया यूजर्स इस फिल्म के बारे में क्या कह रहे हैं।

X (ट्विटर) पर दर्शकों की बंटी हुई राय

इंटरनेट पर मिल रहे शुरुआती रिएक्शन मिले-जुले हैं। जहां एक तरफ फैंस इमरान हाशमी के दमदार अभिनय और फिल्म के बेहतरीन संगीत की जमकर सराहना कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि पहले भाग जैसी गहरी भावनाएं इस बार गायब हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले हिस्से में कहानी और एक्टिंग अच्छी है लेकिन उस इमोशनल कनेक्ट की कमी खटकती है जो ऑरिजिनल फिल्म की असली पहचान थी।

इसके विपरीत कुछ दर्शकों ने दिशा पटानी के काम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे किरदारों में उनकी कास्टिंग हमेशा सटीक बैठती है। एक अन्य यूजर ने फिल्म को पांच में चार स्टार देते हुए इसे एक शानदार और भावुक वापसी बताया है। हालांकि कुछ लोगों ने इसकी स्क्रिप्ट पर सवाल उठाते हुए इसे थोड़ा कमजोर बताया है।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी चुनौती

सिनेमाघरों में इस फिल्म का मुकाबला किसी एक नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्मों से हो रहा है। बॉक्स ऑफिस की इस रेस में सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ और नयनतारा की ‘हाई’ जैसी फिल्में मैदान में डटी हुई हैं।

फ्लॉप होने पर छलका ‘आवारापन’ एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द! बोलीं- तारीफ़ें बहुत मिलीं, पर बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं दिखा असर

इसके अलावा हॉलीवुड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ‘द ओडिसी’ और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ भी दर्शकों को लुभाने के लिए सिनेमाघरों में चल रही हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इमरान हाशमी की यह फिल्म इस कड़ी टक्कर में कितना टिक पाती है।

Related Articles

Back to top button