तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
बाइक ने युवक में पीछे से मारी टक्कर:घायल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के इटावा-कन्नौज हाईवे पर तहसील के समीप तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा पुत्र प्रेम बाबू, उम्र करीब 38 वर्ष, बाइक से कस्बे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तहसील के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्णा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।



