कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सुजीत कुमार मऊ। मऊ के विकास पुरुष कहे जाने वाले स्वर्गीय कल्पना राय की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कसारा स्थित स्वर्गीय कल्पना राय मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय , मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और प्रकाश ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर मौजूद रहे। सभा में उपस्थित सभी अतिथि गण पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कल्पना राय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने स्वर्गीय कल्पना राय के मऊ जिले के लिए किए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए उनकी दूरदर्शिता को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। विनोद राय ने कहा कि कल्पनाथ राय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि हर जरूरतमंद को जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा मिले यह स्व. कल्पनाथ राय का सपना था, यहां हवाई चप्पल पहनकर आने वाले के लिए भी सभी सुविधा दी जाती है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्वेश्य ही गरीब को जिले में हर चिकित्सकीय सुविधा दिलाना है।
स्वर्गीय कल्पनाथ राय की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कल्पनाथ राय के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व मंत्री उत्पल राय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, अशोक सिंह, आनंद प्रताप सिंह, संजय पांडेय, सुनील गुप्ता, मुन्ना दुबे, गिरजा राय, आनंद सिंह, दुर्ग विजय राय, बजरंगी सिंह, आनंद सिंह रैकवार, योगेंद्र राय, राघवेंद्र राय, पूजा राय (कांग्रेस), पूजा राय (भाजपा), सचिंद्र सिंह, सूरज राय और आनंद चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



