“कट्टर हिंदू” बनीं कंगना का सबसे बड़ा राज खुला! कभी खुद मांग रही थीं “पाकिस्तानी दूल्हा”?

Kangana Ranaut Old Interview: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर खुद को कट्टर हिंदू बताया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विचारधारा से जुड़ाव की इच्छा जाहिर की। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है।
इसी वीडियो में कंगना ने बिना किसी का नाम लिए बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ कलाकार पहले धर्म और राजनीति को लेकर खुद को न्यूट्रल बताते हैं, लेकिन किसी मुस्लिम व्यक्ति से रिश्ते या शादी के बाद उनकी राजनीतिक सोच बदल जाती है। कंगना के इस बयान को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जोड़कर देखा।
कंगना के बयान के बाद सामने आया पुराना इंटरव्यू
कंगना के नए बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका एक पुराना इंटरव्यू खोज निकाला, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में अपने लिए पाकिस्तान से दूल्हा ढूंढने की बात करती नजर आ रही हैं।
वायरल वीडियो में पत्रकार कंगना से पूछती हैं कि अगर पाकिस्तान से उनके लिए लड़का ढूंढना हो तो कैसा लड़का होना चाहिए। इस पर कंगना कहती हैं कि उनकी पसंद का व्यक्ति करीब 30 से 35 साल की उम्र के बीच हो और वह उनके साथ एक सामान्य जिंदगी जीना चाहती हैं।
इंटरव्यू में कंगना अपने खाना बनाने के शौक का भी जिक्र करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें चिकन कोरमा, चिकन मखनी जैसी कई तरह की डिश बनानी आती हैं और वह भारतीय तथा मुगलई खाना बना सकती हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंगना को घेरा
पुराने वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब वह खुद पहले एक अलग संदर्भ में ऐसी बातें कर चुकी हैं, तो अब दूसरों के निजी रिश्तों और विचारधारा पर टिप्पणी क्यों कर रही हैं।
इतनी बोल्ड फ़िल्म के लिए क्यों हामी भरी, कियारा ने यश के साथ इंटीमेट सीन पर खुलकर बात की
एक यूजर ने लिखा कि पुराने इंटरव्यू इंटरनेट से कभी गायब नहीं होते और नेताओं तथा सार्वजनिक हस्तियों के पुराने बयान सामने आते रहते हैं। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने भी कंगना के पुराने वीडियो को उनके नए बयान से जोड़ते हुए आलोचना की।
हालांकि, कंगना के समर्थकों का कहना है कि पुराने वीडियो को अलग संदर्भ में देखा जा रहा है और उनके बयान को राजनीतिक नजरिए से जोड़ना उचित नहीं है।



