दीक्षान्त समारोह में अजय को मिली पीएचडी की उपाधि

भरथना,इटावा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा के 92वें दीक्षान्त समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में डॉ.अजय यादव को पी.एच.डी.की उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया गया।

सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित 92वें दीक्षान्त समारोह के दौरान कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर निवासी डॉ.अजय यादव पुत्र नरेश सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास विषय के लिए किये गये शोध कार्यों के लिए उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की उपस्थिति में मुख्य अतिथि एनसीटीई शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के चेयरपर्सन प्रो.पंकज अरोरा व उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार योगेन्द्र उपाध्याय,उच्च शिक्षा राज्यमंत्री आदि के द्वारा डॉ.अजय यादव को मैडल व प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

डा.अजय यादव को इतिहास विषय में शीर्षक ‘‘जनपद इटावा में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन एवं उसका प्रभाव-एक ऐतिहासिक अध्ययन‘‘ के पूर्ण करने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय,आगरा द्वारा डाक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की गई थी। शोधकर्ता के रूप में डा. अजय यादव ने जनपद में ऐतिहासिक स्थलों एवं पर्यटन के विकास पर विस्तार से जानकारी दी है, जिससे जनपद के ऐतिहासिक स्थलों को प्रामाणिकता एवं पर्यटन के विस्तार को आवश्यक सुझाव एवं बल मिलेगा। जिसके क्रम मेें उन्हें पी0एच0डी0 की उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके इष्टमित्रों व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button