14 माह बाद भी पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन द्वारा मानक समेत की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई

सुलतानपुर।। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा बिजली आउटसोर्स कर्मचारी का भिन्न-भिन्न प्रकार से उत्पीड़न करने के कारण संगठन द्वारा 28 जुलाई 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया गया किन्तु समस्याओं का समाधान न होने के कारण संगठन द्वारा इको गार्डन आलमबाग लखनऊ सहित प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया जो शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है ।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन प्रबन्धन द्वारा अपने ही आदेश का उलंघन कर 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रो पर तैनात लगभग 45 प्रतिशत अनुभवी कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया जिससे कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है, कर्मचारियों कि कमी होने से उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है जिसका खामियाजा आउटसोर्स कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार अग्रहरी ने बताया कि संगठन पदाधिकारी ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा 23 मई 2025 को 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में कर्मचारियों को तैनात करने के लिए मानक निर्धारित करने के हेतु समिति का गठन किया गया किन्तु 14 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अभी तक न तो मानक समिति की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई और ना ही हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया गया जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button