SENA देशों में शतक, एक टेस्ट में 8 कैच…; अजिंक्य रहाणे के ये 5 रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

Ajinkya Rahane stats: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। ऐसे में आईये जानते हैं उनके वो पांच रिकॉर्ड जिनको तोड़ना बहुत मुश्किल है।

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) की पिचें आम तौर पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जाती हैं। हालांकि, अजिंक्य रहाणे इन SENA देशों में टेस्ट और वनडे, दोनों फॉर्मेट में अपना पहला शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

अजिंक्य रहाणे को भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन फील्डरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अगस्त 2015 में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान शानदार आठ कैच लेकर इतिहास रचा था। आज भी, वह एक ही टेस्ट मैच में आठ कैच लेने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट को क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैचों में से एक माना जाता है। अजिंक्य रहाणे एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने इस मैच में खिलाड़ी (2014 में) और कप्तान (2020 में) के तौर पर शतक लगाया है।

दिसंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में, रहाणे ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए। वह चौथे नंबर से नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

रहाणे ने संन्यास का ऐलान किया, आंकड़े देख हिल जाएंगे आप

2011 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने T20 इंटरनेशनल डेब्यू के दौरान, अजिंक्य रहाणे ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी। T20 इंटरनेशनल डेब्यू पर किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है।

Related Articles

Back to top button