जातिगत आरक्षण और यूजीसी जैसे काले कानून सवर्ण समाज के लिए अभिशाप – डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट अमरोहा के गजरौला मैं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 300 बच्चे और बच्चियों को मोमेंटो मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ये सभी बच्चे सीबीएसी बोर्ड और यूपी बोर्ड के बच्चे थे जो कि 10 वीं और 12 वीं कक्षा मैं 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेकर उत्तीर्ण हुए थे
इस प्रोग्राम की सुंदरता यह रही कि लड़कों की बजाय ल़डकियों ज्यादा संख्या में उपस्थित रहीं।
प्रोग्राम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता चौहान जी पूर्व विधायक और विशिष्ट अतिथि माननीय श्री मदन चौहान पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं डॉ सत्यवीर चौहान मालिक ओनकोकेयर केंसर हॉस्पिटल प्रोग्राम के अध्यक्षता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर पुरन सिंह जी के द्वारा की गई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋषिपाल सिंह परमार, कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर समरपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल श्री चमन सिंह सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति मैं प्रोग्राम का आयोजन किया गया!
सभी वक्ताओं ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और आगे जीवन में इसी तरह की महनत करने का संदेश दिया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋषिपाल सिंह परमार ने अपने संबोधन में जातिगत आरक्षण और यूजीसी जैसे काले कानूनों को सवर्ण समाज के लिए अभिशाप बताया तथा सभी बच्चों को जीवन में ऐसे ही आगे महनत करने के लिए शुभकामनाएं दीं और जीवन में तकनीकी शिक्षा की लेने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिन पदाधिकारियों ने दिन रात मेहनत की उन सभी पदाधिकारी्यों का आभार व्यक्त किया।
इस प्रोग्राम में प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमीउत्तरप्रदेश सोमपाल सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान एडवोकेट मंडल उपाध्यक्ष समरपाल सिंह चौहान जिला संरक्षक ठेकेदार श्री महेंद्र चौहान जिलाध्यक्ष रिटायर्ड प्रिन्सिपल श्री धनेन्द्र पाल सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री लोकेश सिंह चौहान जी जिला महामंत्री श्री वीर सिंह भगत सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ पीतम सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री बालेश चौहान जी जिला नगर अध्यक्ष नरेंद्र चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष पवन चौहान जी, जिला महामंत्री कमल चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष अत्यंत चौहान जी, चमन सिंह प्रधान जी, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान जी, जिला मंत्री जोन चौहान जी, राजीव ठाकुर, सुभाष चौहान, भगत सिंह चौहान जी, अमित चौहान जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे



