कारगिल शहीद मानसिंह यादव की समाधि स्थल पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

सुलतानपुर. कारगिल विजय दिवस की 27 वीं वर्षगाँठ पर कारगिल शहीद मानसिंह यादव की समाधि स्थल पर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन(HSRA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप यादव के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन कर कारगिल युद्ध में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप यादव जनवादी ने कहा कि 24 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान सेना से युद्ध में शहादत देने वाले मानसिंह यादव की स्मृतियाँ आज भी हम हयात नगर के लोग संजोए हुए हैं। उनकी शहादत से प्रेरणा लेते हुए हमारे क्षेत्र के सैकड़ों नौजवान सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर रहे हैं और आज भी नौजवान उनसे प्रेरणा लेता है। यह समाधि स्थल उनकी शहादत की यादें ताजा कर देती हैं।

आज भी वह मंजर आँखों के सामने तैर जाता है जैसे लगता है कल की बात हो। नौजवानों को शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

गोष्ठी को भानू प्रताप यादव एडवोकेट ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मारने वालों का बाकी यही निशाँ होगा। आगे उन्होंने कहा कि 1999 में कारगिल युद्ध था तब सैनिकों की शहादतें हुई। फलस्वरूप हमने कारगिल युद्ध जीता और आज बिना किसी युद्ध के हमारे सैनिकों की शहादतें हो रही हैं जो इस सरकार की रक्षा और विदेश नीति की कलई खोलती है।

गोष्ठी में राज बहादुर यादव, भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष कंसराज यादव, अनिल यादव, सोहन निषाद, जय सिंह, अभिषेक यादव, राजेश यादव एडवोकेट, जितेन्द्र यादव, अफजल ख़ाँ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button