जल भराव को समस्या का जल्द होगा निस्तारण: सीडीओ
बर्षों से जल भराव समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने लगाई गुहार

महेवा,इटावा। महेवा विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर सलेमपुर के जागरूक ग्रामीण नवेंद्र कुमार नंदू चक,चंद्रशेखर पाल,धर्मेंद्र कुमार सहित केई ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से शिष्टाचार्य भेंटकर बर्षों से चली आ रही ग्राम वीरपुर में जल भराव की समस्या को अवगत कराते हुए समस्या निस्तारण की मांग की है।
मुख्य विकास अधिकारी से शिष्टाचार्य भेंट के दौरान ग्रामीणों द्वारा सौंपे प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गांव में सरकारी तालाब न होने के कारण पूरे गांव में भीषण जलभराव है। वर्तमान प्रधान द्वारा विगत 5 वर्षों से विकास न कराना व शिकायत पर धमकाने तथा कट पंप से पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलभराव की समस्या अत्यंत गंभीर है, जिस क्षेत्र में सर्वाधिक जल भराव होता है,वहां आज तक नाली व सड़क का कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है।
पूरे गांव वीरपुर में जल निकासी हेतु एक भी सरकारी तालाब व पोखर नहीं है,जिससे बरसात का समस्त पानी गलियों के साथ घरों में भर जाता है।
प्रत्येक बर्ष बरसात में घुटनों से कमर तक जल भराव की स्थिति बनी रहती है। 3 से 4 माह तक लगातार जल भराव के कारण गांव के नन्हें मुन्हे छात्र छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंच पाते,साथ ही वृद्धजन ग्रामीणों को घरों में कैद होने पर मजबूर हो जाते हैं। जल भराव के कारण डेंगू-मलेरिया जैसे संक्रामक बीमारियां और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके कारण विगत वर्षों में डेंगू रोग की चपेट में आकर कई ग्रामीणों की दुखद मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों ने प्रधान की उदासीनता और मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान से निवेदन करने पर जन से मारने की धमकी का शिकार होना पड़ता है,और प्रधान द्वारा बजट नहीं आने का झांसा देकर ग्रामीणों को टहला दिया जाता है। गांव का मुख्य संपर्क मार्ग जो लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत है व अन्य गलियां भी जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हैं।
ग्रामीणों ने सीडीओ को उक्त समस्या के निदान के लिए गांव के पास से गुजरे बंबा कूल यदि में कट पंप हेवी ड्यूटी पंप सेट की स्थायी व्यवस्था कर गांव का पानी बंबा कूल में डाला जा सकता है।


