आज नहीं तो होगा कल होगा, जबरदस्त आंदोलन कब तक हाउस अरेस्ट करेगी पुलिस

राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव एवं समेत सैकड़ों समाजवादी हुए हाउस अरेस्ट

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर । दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहें नीट पेपर लीक के मुद्दों को लेकर जिस बर्बता से दिल्ली पुलिस ने युवाओं के लाठी मारने का काम किया महिलाओं एंव बेटियों के कपड़े फांडे सैकड़ों युवाओं को चोटे आई सर फटे ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोगों ने जंतर मंतर पर चल आंदोलन एंव सरकार एंव दिल्ली पुलिस की हिटलरशाही के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन की बात कहीं थी। मगर डबल इंजन की योगी सरकार एंव उनकी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट करके जहां रखा हैं वहीं का पूरे जिले में इकलौते पूर्व विधायक अनूप संडा थें जिन्होंने जिले के तिकोनिया पार्क में शांति पूर्ण प्रदर्शन जैसे शुरू वैसे ही पुलिस ने समाजवादियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बैठा दिया,उसके बाद उन्हें बिना शर्त शाम को छोड़ा गया।

राष्ट्रीय सचिव समाजवादी छात्र सभा एड् राजेश यादव ने बताया कि जब मैं अपने घर ग्राम सभा बाराताली, दूबेपुर पहुंचा थोड़ी देर बाद धम्मौर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लेते हैं।एड् राजेश ने कहां हाउस अरेस्ट करके उनको लगता है कि समाजवादियों की आवाज को दबाया जा सकता है लेकिन लेकिन शायद उनको मालूम नहीं कि हम समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं ना तो मुकदमों से डरने वाले हैं ना तो बाबा की पुलिस से । उन्होंने ने कहा हम देखते हैं पुलिस कब तक हाउस अरेस्ट करके रखती है आंदोलन तो होकर रहेगा।

Related Articles

Back to top button