क्रान्तिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद को किया नमन
समाजसेवियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर गाथाओं का किया स्मरण

भरथना,इटावा। राष्ट्र की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले क्रान्तिकारी वीरयोद्धा शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर समाजसेवियों ने शहीद पार्क पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशहित में उनके द्वारा किये गये बलिदान व त्याग का स्मरण किया।
गुरूवार को शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती केे मौके पर कस्बा के मुहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क पर भारत विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित जयन्ती कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, राजेन्द्र चौधरी,आरएन दुबे,देवेन्द्र पोरवाल,राजेश यादव पण्डा,निशान्त पोरवाल,सुशान्त उपाध्याय,दीपक यादव, रमाकान्त गुप्ता,राम लखन शाक्य,मनोज दीक्षित,अशोक गुप्ता आदि ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर तिलक वन्दन व माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती मनायी गयी तथा उनकी क्रान्तिकारी कहानियों का स्मरण भी किया गया।



