सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पहला हादसा भावलपुर गांव के पास हुआ। थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद के निवासी 27 वर्षीय दुर्वेश पुत्र मलखान सिंह अपनी बाइक से सिरसागंज लौट रहे थे। वह इटावा में एक शादी समारोह में हलवाई का काम कर वापस घर जा रहे थे।इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

दूसरा हादसा सराय भूपत रेलवे फाटक के पास हुआ। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगेमन निवासी 20 वर्षीय इरफान पुत्र शब्बीर खान बाइक से इटावा से अपने घर लौट रहे थे। रेलवे फाटक पार कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इरफान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में डॉ.विकाश अग्निहोत्री ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इरफान को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button