कटिया डालने से मना करने पर हुई मारपीट

भरथना,इटावा। कटिया डालने से मना करने पर नामजद ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के गंगौरा बझेरा के राजेश कुमार पुत्र छेदा लाल ने अपने ही गाँव के पिंटू पर आरोप लगाया है कि 6 जुलाई को शाम करीब चार बजे अपने घर से मेरी छत पर होकर बिजली की कटिया डाल रहा था। विद्युत तार में कट लगा होने के चलते मना किया तो नामजदो ने लाठी डंडो से मारा-पीटा,पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


युवक हुआ लापता: गुमशुदगी दर्ज, पुलिस ने लापता युवक की तलाश की शुरू

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा भरथना में अपने घर से बाजार मक्का बेचने गया युवक लापता हो गया,और घर वापस ना आने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेर निवासी बबलू वाल्मीकि पुत्र रामशंकर ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका 19 वर्षीय इकलौता बेटा ग्राम चलनिया निवासी रामनरेश के साथ विगत दिवस 7 जुलाई को ट्रैक्टर से भरथना अनाज मंडी में मक्का बेचने गया था। रामनरेश मंडी में रुक गया था लेकिन उसका बेटा अपने गाँव ट्रैक्टर से बेर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक भोली चौराहे स्थित एक पम्प पर डीजल डलवाने लगा,इसी बीच शाम सात बजे उसका बेटा पम्प से कही लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

Related Articles

Back to top button