क्या आप भी खा रहे हैं ‘जहरीली’ सौंफ, रसोई में रखी सौंफ को तुरंत ऐसे करें चेक

How to identify real vs fake Saunf: हर भारतीय घर के डाइनिंग टेबल पर या किचन के डिब्बे में सौंफ जरूर मिल जाती है। चाहे भारी खाने को पचाना हो या मुंह की दुर्गंध दूर करनी हो हम अक्सर एक चुटकी सौंफ मुंह में दबा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आप सेहत का खजाना समझकर खा रहे हैं वह असल में आपको गंभीर बीमारियों का मरीज बना सकती है? हाल ही में सामने आया एक मामला हम सभी को डराने वाला है।
चमचमाती पैकेजिंग या ब्रांड देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि सौंफ बिल्कुल शुद्ध है। आप नीचे बताए गए तीन बेहद आसान तरीकों से घर बैठे ही इसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
1. गुनगुने पानी का जादुई टेस्ट
सौंफ की शुद्धता जांचने का यह सबसे सटीक तरीका है। एक कांच के गिलास में थोड़ा सा गुनगुना पानी लीजिए और उसमें एक चम्मच सौंफ डाल दें। अगर सौंफ पर आर्टिफिशियल रंग चढ़ा होगा तो कुछ ही मिनटों में पानी का रंग पूरी तरह बदल जाएगा। असली सौंफ कभी भी पानी में अपना प्राकृतिक रंग इतनी जल्दी नहीं छोड़ती।
2. गीले टिश्यू पेपर का इस्तेमाल
अगर आपके पास पानी का गिलास तैयार नहीं है तो एक साधारण टिश्यू पेपर लें और उसे हल्का सा गीला कर लें। अब इस गीले पेपर पर थोड़ी सी सौंफ रखकर हल्के हाथों से रगड़ें। यदि कागज पर हरा रंग छप जाता है तो समझ जाइए कि सौंफ में केमिकल मिला हुआ है। शुद्ध सौंफ रगड़ने पर कोई रंग नहीं छोड़ती।
बारिश में घर से आ रही है सीलन की बदबू; इन 4 चीजों को पानी में उबालें, मिनटों में महक उठेगा कोना-कोना
3. रंगत और स्वाद पर दें ध्यान
सौंफ खरीदते समय अपनी आंखों और जीभ का इस्तेमाल करें। प्राकृतिक रूप से अच्छी सौंफ का रंग हल्का और सामान्य होता है। इसके विपरीत केमिकल से रंगी हुई सौंफ बहुत ज्यादा गहरी और चमकीली हरी दिखाई देगी। इसके अलावा स्वाद में भी बड़ा अंतर होता है। असली सौंफ चबाने पर हल्की मीठी लगती है जबकि जहरीले रंग वाली सौंफ खाने में कड़वी महसूस होगी।


