ओवरटेक करते समय डम्पर से टकराई कार, चार लोग घायल

ऊँचाहार, रायबरेली। बेकाबू कार ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पीछे से डम्पर से टकरा गई, घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गये, जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लखीमपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के काशी नगर निवासी रिंकू 31 वर्ष,सचिन मिश्रा 34 वर्ष, राजापुर मंडी निवासी अमित वर्मा 32 वर्ष व बड़खेरवा निवासी निवासी अंकुर वर्मा 34 वर्ष झारखंड प्रान्त में स्थित बाबा धाम से दर्शन करके कार से घर वापस लौट रहे थे, तभी गुरुवार की भोर में लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सवैया हसन गांव के पास कार ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर डम्पर में पीछे से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गये, घटना में कार सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चारों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस बाबत प्रभारी कोतवाल संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button