केक काटकर, वृक्षारोपण और मेधावी सम्मान व सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन

ऊँचाहार से सम्भावित प्रत्याशी पूर्व सैनिक अखिलेश यादव ने किया विशाल कार्यक्रम का आयोजन

ऊँचाहार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 53 वाँ जन्मदिन ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर रामलीला मैदान में बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं व महिलाओं बुजर्गों समेत हजारों लोगों ने शिरकत की और सपा प्रमुख को लाखों शुभकामनाओं सहित बधाइयां दी है।

बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर रामलीला मैदान में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत मूल रूप से धोबहा गांव निवासी समाजवादी पार्टी के ऊर्जावान नेता अखिलेश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सपा नेता कार्यकर्ता बुजुर्ग महिलाओं ने हिस्सा लिया वही इस कार्यक्रम में सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटने के बाद वृक्षारोपण कर मेधावियों को सम्मानित भी किया गया उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष इंजी0 वीरेंद्र यादव ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा का सर्वांगीण विकास समाजवादी पार्टी की सरकार में और हम सभी के विजनरी नेता अखिलेश यादव जी की कृपा से ही हुआ था। जिसमें विधानसभा में बड़े पैमाने पर विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण सीएचसी की स्थापना पीएचसी की स्थापना आईटीआई कॉलेज की स्थापना से लेकर हजारों सड़क बनी थी सपा सरकार में लोगों को किसानी के लिए नहरों में पानी कोऑपरेटिव में खाद हमेशा उपलब्ध रहती थी। झूठे आश्वाशन नही दिए जाते थे।

आज भाजपा सरकार में हर तरफ महंगाई बेरोजगारी के साथ निराशा बढ़ी है ऊंचाहार की जनता भी एक बार फिर से 27 में भारी बहुमत से समाजवादी विधायक बनाने जा रही है। वहीं अंत में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक युवा नेता अखिलेश यादव ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत खुशी की बात है कि हम अपने शानदार नेता का जन्मदिन ऊंचाहार विधानसभा में सभी लोग मिलकर मना रहे हैं इससे पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होता था अगर होता था तो किसी को पता भी नहीं चलता था।

आज ऊंचाहार विधानसभा ही नहीं पूरे प्रदेश का नौजवान किसान मजदूर शोषित पीड़ित वंचित अंगड़ाई ले रहा है और 2027 में उत्तर प्रदेश में बड़ा सत्ता परिवर्तन करने जा रहा है। हमने राजनीति में सेवा भाव के लिए कदम रखा है ऊंचाहार विधानसभा हमारा घर और परिवार है और सभी वर्गों के लोगों के हक हुकुक, न्याय, सम्मान, अधिकार और समानता के लिए हम हमेशा लड़ते रहेंगे और सभी के सुख-दुख में खड़े रहेंगे। कार्यक्रम को सपा के विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,बिंदेश्वरी पासी, मदन यादव, सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों व वरिष्ठ सपा नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुन्दर लाल यादव ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में नेता कार्यकर्ता व जनता मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button