केजीएमयू में जनजागरण यात्रा का समापन, सभी ने लिया संकल्प

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ. पेंशन बचाओ मंच द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति टेट की अनिवार्यता को लेकर विगत 11 जून से निकाली जा रही जनजागरण यात्रा सोमवार को रेलवे बारातघर आलमबाग से शुरू होकर सदर सिंचाई विभाग में भव्य स्वागत के बाद स्वास्थ्य भवन कैसरबाग से होते हुए केजीएमयू में सभा कर समाप्त हुई।
लखनऊ के तमाम विभागों द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जनजागरण यात्रा के यात्रियों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया।
सभी ने एक स्वर में अटेवा का साथ देने का संकल्प लिया और सभी ने इस बात को माना कि 45 डिग्री सेल्सियस के टेंपरेचर में सड़क पर संघर्ष यह सिर्फ अटेवा के बस की बात है। यह यात्रा भीषण गर्मी में 19 दिन चली।
यात्रा का सिंचाई विभाग मुख्यालय पर सिंचाई विभाग सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री महराजदीन चौधरी अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव कोषाध्यक्ष प्रशांत सोमवंशी खेल एवं प्रचार मंत्री दानिश स्टेनोग्राफर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन भटनागर महामंत्री महेन्द्र कश्यप, कविता तिवारी , राजकमल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष भाईलाल, उपमंत्री फूलचन्द्र भारती, मिनिष्टीरियल एसोसिएशन आफ सर्किल आफिसेस के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीपाल सिंह सहित मुकेश श्रीवास्तव, सोमित श्रीवास्तव सुरेन्द्र वर्मा, राम बहादुर, विवेक, लता, माधुरी, तनुजा, अमित, शिव कुमार कनौजिया, आर्यन, सुन्दर, विनय, संजय सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद समापन पर केजीएमयू में उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि 19 दिन चली इस जनजागरण यात्रा से शिक्षकों, कर्मचारियों में पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण की समाप्ति और टेट की अनिवार्यता की समाप्ति जब तक नहीं हो जाती है, तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। यदि सरकार इसके बाद भी नहीं सुनती है तो 25 सितंबर को लखनऊ में विशाल रैली की जाएगी जो दिल्ली जैसी ऐतिहासिक रैली होगी।
अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से अटेवा और हमारा नेतृत्व विजय कुमार बंधु शिक्षकों कर्मचारियों व नौजवानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं वह बेमिसाल है, और आज के जमाने में सड़क पर इस तरह का संघर्ष करने वाला हमारे सामने कोई दूसरा नेतृत्व नहीं है। इसलिए हमें अपने नेतृत्व को सड़क से सदन तक के संघर्ष मे साथ देना होगा। शिक्षा स्वास्थ्य महासंघ के सत्येंद्र सिंह, संजय रावत व उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज अटेवा ही एकमात्र संगठन है जो सड़क पर लगातार संघर्ष कर रहा है। इसलिए सभी अटेवा का सहयोग करें।
जनजागरण यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश विधिक सलाहकार नरेन्द्र कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रकाश, वेद आर्यन, जिला संयोजक सुनील वर्मा, महामंत्री विजय विश्वास, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रमेश, सुरेश, विजय काकोरी, विवेक गुप्ता, विजय काकोरी, आर सी, शैलेंद्र रावत, अंशू केडिया समेत कई अन्य पदाधिकारीगण भी जनजागरण यात्रा में सम्मिलित रहे।



