बिना मेहनत कामयाबी: इन दो तारीखों पर जन्मे लोगों के पास होता है सफलता का शॉर्टकट

Success with Less Effort: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग दिन-रात एक करने के बाद भी तरक्की के लिए तरसते हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कम मेहनत में ही बुलंदियों को छू लेते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो यह कोई इत्तेफाक नहीं है। दरअसल किसी भी महीने की कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और दिमाग इतना तेज होता है कि सफलता उनके कदम चूमती है। आइए जानते हैं उन दो जादुई मूलांकों के बारे में जो स्मार्ट वर्क से दुनिया जीतते हैं।
मूलांक 5: चुनौतियों को पलभर में बदलने वाले बिजनेस माइंडेड लोग
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 है। इस नंबर के मालिक बुद्धि के देवता बुध ग्रह हैं। ऐसे लोग लीक से हटकर सोचने में माहिर होते हैं।
-
स्मार्ट अप्रोच: ये लोग कोल्हू का बैल बनने के बजाय हमेशा काम को आसान बनाने का तरीका ढूंढते हैं।
-
कमाल की वाकपटुता: इनकी बातचीत करने की शैली इतनी शानदार होती है कि सामने वाला इनकी बातों में आ ही जाता है। मुश्किल से मुश्किल हालात को भी ये अपनी सूझबूझ से अपने हक में कर लेते हैं।
-
बेहतरीन करियर विकल्प: इनके लिए नौकरी के बजाय बिजनेस, मार्केटिंग, मीडिया, कंसल्टेंसी और टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड्स वरदान साबित होते हैं। ये लोग अपनी गजब की रणनीतियों से बहुत कम समय में भारी मुनाफा कमा लेते हैं।
मूलांक 6: अपनी पर्सनालिटी के दम पर राज करने वाले शौकीन लोग
जिन लोगों का जन्मदिन किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को आता है उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक पर धन और वैभव के देवता शुक्र ग्रह का राज होता है।
-
आकर्षण का केंद्र: इन लोगों में एक अजीब सा सम्मोहन होता है। इनका उठना-बैठना और बात करने का अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना देता है।
-
बिना मांगे मदद: समाज में इनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा होती है कि लोग खुद आगे बढ़कर इनके काम पूरे करवाते हैं। इन्हें जीवन में ऐश-ओ-आराम और सुख-सुविधाएं पाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।
-
इन क्षेत्रों में चमकता है भाग्य: कला, फैशन, लग्जरी आइटम्स, होटल इंडस्ट्री और डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव काम इनके लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये अपनी मजबूत नेटवर्किंग और संपर्कों के दम पर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हैं।
फ्लैट के मुख्य द्वार पर छुपा है आपकी तरक्की का राज, बस लिफ्ट के सामने करें ये काम
क्या सिर्फ किस्मत के भरोसे रहना सही है?
भले ही मूलांक 5 और 6 के लोगों पर किस्मत मेहरबान रहती है लेकिन एक्सपर्ट्स इन्हें एक जरूरी सलाह भी देते हैं। गॉड गिफ्टेड टैलेंट और अच्छी किस्मत होना बेहतरीन बात है पर हमेशा शॉर्टकट के भरोसे रहना नुकसानदेह हो सकता है। अगर ये लोग अपने स्मार्ट वर्क के साथ थोड़ा सा अनुशासन और सच्ची मेहनत भी जोड़ लें तो इनकी सफलता को स्थायी होने से कोई नहीं रोक सकता।



