फ्लैट के मुख्य द्वार पर छुपा है आपकी तरक्की का राज, बस लिफ्ट के सामने करें ये काम

apartment vastu dosh remedies: महानगरों में फ्लैट कल्चर तेजी से बढ़ा है। लेकिन अक्सर लोग फ्लैट खरीदने के बाद वहां की बनावट को लेकर परेशान रहते हैं। खासकर नौकरीपेशा और मिडिल क्लास परिवारों के लिए फ्लैट की तोड़फोड़ करना जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में बिना किसी तोड़फोड़ के घर के माहौल को बेहतर बनाना आज के समय की बड़ी जरूरत बन चुका है।
यहाँ कुछ ऐसे व्यावहारिक तरीके दिए गए हैं जो आपके बजट में भी फिट बैठेंगे और घर में सकारात्मकता भी लाएंगे।
रसोईघर में संतुलन बनाना बेहद जरूरी
आजकल के फ्लैट्स में जगह की कमी के चलते अक्सर सिंक और गैस स्टोव बिल्कुल पास-पास बना दिए जाते हैं। होम डेकोर एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी और आग का यह मेल सही नहीं माना जाता। इसे ठीक करने के लिए आपको कोई दीवार तोड़ने की जरूरत नहीं है। आप दोनों के बीच एक छोटा सा लकड़ी का बोर्ड लगा सकते हैं या फिर वहां कोई छोटा सा इनडोर प्लांट रख सकते हैं।
बेडरूम में आईने की सही व्यवस्था
अक्सर बेडरूम छोटा होने के कारण लोग बेड के ठीक सामने ड्रेसिंग टेबल रख देते हैं। अगर सोते समय आपकी नजर सीधे आईने पर पड़ती है तो इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसका सबसे आसान समाधान यह है कि आप रात के समय आईने पर एक सुंदर सा पर्दा डाल दें। इससे कमरे की प्राइवेसी भी बनी रहेगी और वहां का माहौल भी शांत रहेगा।
मेन गेट के सामने की रुकावटें
कई फ्लैट्स में मुख्य दरवाजा खुलते ही सामने लिफ्ट या सीढ़ियां दिखाई देती हैं। इस वजह से घर में आने वाली ऊर्जा प्रभावित होती है। इस समस्या से निपटने के लिए अपने मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का पवित्र चिह्न बना लें। यह एक छोटा सा बदलाव आपके घर के प्रवेश द्वार की ऊर्जा को बदल देगा।
वॉशरुम की गलत दिशा का आसान हल
फ्लैट्स के नक्शे बिल्डर तय करते हैं इसलिए कई बार टॉयलेट गलत दिशा में बन जाता है। अगर आपके फ्लैट में उत्तर-पूर्व कोने में बाथरूम है तो परेशान न हों। वहां एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा सेंधा नमक भरकर रख दें। बस ध्यान रखें कि हर दो-तीन हफ्ते में इस नमक को बदलते रहें। यह तरीका वहां की नकारात्मकता को सोख लेता है।
छत की बीम का तनाव कैसे कम करें
अगर आपके लिविंग रूम या बेडरूम में छत की बीम के ठीक नीचे बैठने या सोने की जगह है तो वहां बैठने से बचें। इस हिस्से में भारीपन महसूस हो सकता है। कोशिश करें कि उस कमरे की खिड़कियां खुली रहें और वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो जिससे ऊर्जा का बहाव सही बना रहे।
इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां दूसरों को मनाने में होती हैं माहिर
एक खुशहाल घर के लिए जरूरी बातें
ये सभी तरीके बहुत ही कम खर्च में आपके आशियाने को बेहतर बना सकते हैं। इन उपायों के साथ ही घर को साफ-सुथरा रखना और धूप-हवा का आना-जाना सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है।



