स्व० राम समुझ यादव के दूसरे पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

सुल्तानपुर। ब्लॉक दूबेपुर लौहर पश्चिम स्थित (जोराई का पुरवा) निवासी लोकेश यादव (हैप्पी) ने अपने बाबा स्व. मास्टर राम समुझ यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वृद्धाश्रम में भोजन सेवा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व.मास्टर राम समुझ यादव के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक मूल्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही।पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य को लोगों ने संस्कार, संवेदना और समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। वृद्धाश्रम में मौजूद सैकड़ों बुजुर्गों ने भोजन ग्रहण कर आयोजकों को आशीर्वाद दिया और स्व. राम समुझ यादव की पुण्य स्मृति में अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

लोकेश यादव (हैप्पी) ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और अपने बाबा की स्मृतियों को जीवित रखने का यही सबसे सार्थक माध्यम है। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भावुक और श्रद्धामय बना रहा, जहां दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस मौके पर ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि राम अचल यादव, मनोज यादव,जेपी यादव,दीपू शुक्ला,मनीष सिंह,अनुपम यादव, दिनेश यादव, लिटिल यादव, संजय यादव, चंचल यादव आदि लोग इस सहभागिता में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button