कचरा नहीं, काम की है बची हुई चायपत्ती; जानिए 5 अनोखे इस्तेमाल

Waste Chai Patti Hacks: भारत में हर घर में दिन की शुरुआत चाय से होती है। लेकिन चाय बनने के बाद बची हुई पत्ती अक्सर बेकार समझकर कूड़े में चली जाती है। पर्यावरण के नजरिए से देखें तो यह छोटी सी आदत धीरे-धीरे कचरे को बढ़ाती है।
असल में यही बची हुई चाय पत्ती कई घरेलू और बागवानी के कामों में दोबारा इस्तेमाल हो सकती है। अगर इसे सही तरीके से साफ और सुखाकर उपयोग किया जाए तो यह कचरे को कम करने में भी मदद करती है।
बागवानी में प्राकृतिक खाद के रूप में उपयोग
- बचे हुए चाय पत्तों को पौधों के लिए प्राकृतिक खाद की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसे पहले साफ पानी से धोकर उसमें मौजूद दूध और चीनी हटाना जरूरी है।
- इसके बाद इसे धूप में सुखाकर मिट्टी में मिलाया जा सकता है।
- यह मिट्टी को पोषण देने में मदद करती है और पौधों की ग्रोथ को सपोर्ट करती है।
गमलों की मिट्टी में नमी बनाए रखने में मददगार
- गर्मियों के मौसम में गमलों की मिट्टी जल्दी सूख जाती है।
- सूखी हुई चाय पत्ती मिट्टी में मिलाने से नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है।
- इससे पौधों को बार बार पानी देने की जरूरत कम हो जाती है।
घर की लकड़ी की सतह की सफाई में उपयोग
- पुरानी चाय पत्ती का उपयोग हल्की सफाई के लिए भी किया जा सकता है।
- इसे पानी में उबालकर ठंडा कर लें।
- फिर इस पानी से लकड़ी की मेज या फर्नीचर को साफ किया जा सकता है।
- इससे धूल और हल्के दाग हटाने में मदद मिलती है।
बर्तनों की बदबू दूर करने का आसान तरीका
- कई बार डिब्बों या बर्तनों में तेज गंध रह जाती है।
- ऐसे में सूखी और साफ की हुई चाय पत्ती को कुछ समय के लिए बर्तन में रखा जा सकता है।
- यह बदबू को सोखने में मदद करती है और ताजगी बनाए रखती है।
घर में जैविक खाद बनाने में सहायक
- अगर आप घर पर कंपोस्ट खाद बनाते हैं तो चाय पत्ती इसमें उपयोगी हो सकती है।
- इसे अन्य जैविक कचरे के साथ मिलाया जा सकता है।
- लेकिन ध्यान रहे कि इसमें दूध और चीनी न हो वरना बदबू और फफूंदी की समस्या हो सकती है।
नए घर में जा रहे हैं, खुशहाली, समृद्धि और धन लाने के लिए वास्तु के ये 5 आसान उपाय अपनाएं!
इस्तेमाल से पहले जरूरी सावधानियां
- चाय पत्ती को दोबारा उपयोग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
- इसे हमेशा धोकर अच्छी तरह सुखाएं।
- गीली चाय पत्ती को बंद डिब्बे में न रखें। इससे फफूंदी लग सकती है।
- जिस पत्ती में दूध और चीनी मिली हो उसे तुरंत साफ करें।



