मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं: कोतवाल

अफवाहों और फेंक न्यूज से रहें सावधान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली परिसर में मंगलवार को सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक में नगर क्षेत्र के हिन्दू-मुस्लिम वासियों से मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम सहित हिंदुओं के अन्य धार्मिक पर्वों को लेकर चर्चा करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाल विक्रम सिंह ने कहा है कि हिंदू-मुस्लिम बंधु एकता की मिसाल भाई चारा कायम रखते हुए मोहर्रम सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान व आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन आदि पर मिलने वाली अफवाहों और फेंक न्यूज को नजर अंदाज रखें। किसी भ्रम में आकर अपने धार्मिक कार्य से न भटकें।

कोतवाल श्री सिंह ने कहा यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध सूचना प्राप्त होती है तो वे पुलिस का सहयोग करते हुए सीधे पुलिस को अवगत कराएं।

बैठक के दौरान बिजली विभाग,पालिका कर्मियों ने भी मोहर्रम पर व्यवस्था को लेकर अपने विचार रखे।

पीस कमेटी के इस मौके पर उपनिरीक्षक इद्दू हसन,जुल्फकार खां,सभासद निहालुद्दीन,सुशील पोरवाल नानू बाबा,भीकम सिंह यादव,गौस मोहम्मद सुक्खी, ताहिर खां सहित कई दर्जन हिंदू-मुस्लिम बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button