डाॅ० संत बहादुर यादव के प्रयास से खरकपुर-भदहरा संपर्क मार्ग का पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वीकृति से वर्षों पुरानी सड़क की मांग हुई पूरी

सुलतानपुर। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा सुलतानपुर-कुड़वार मुख्य मार्ग से खरकपुर होते हुए शंकरगढ़ तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ. संत बहादुर यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।डॉ. यादव ने बताया ग्राम सभा भदहरा के प्रधान मनीष यादव ने सभी ग्रामीणों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर इसौली विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी भर्तियों की तैयारी हेतु लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। उनका प्रयास है कि इस परियोजना का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होकर क्षेत्र के युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए।

Related Articles

Back to top button