FD पर मिल रहा है छप्परफाड़ ब्याज! इन बैंकों ने खोली तिजोरी, सीनियर सिटीजंस को मिल रहा है बंपर रिटर्न

Best FD Rates 2026: वैश्विक आर्थिक हालात में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर शेयर बाजार के साथ-साथ सोना और चांदी जैसे निवेश विकल्पों पर भी पड़ा है। ऐसे माहौल में आम निवेशक सुरक्षित और तय रिटर्न वाले साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट इसी वजह से एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। खास बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक रिटर्न मिल रहा है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहतर ब्याज दरें
सीनियर सिटीजन के लिए कई बैंक लंबी अवधि की एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। 2 जून 2026 तक उपलब्ध दरों के अनुसार प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों के ऑफर इस प्रकार हैं।
कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस बैंक में 30 महीने से 1 दिन से लेकर 3 साल तक की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.90 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल की एफडी पर 6.85 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
- 5 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है।
कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 600 दिन की एफडी पर 7.65 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल और 3 साल की एफडी पर 7.40 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
- 5 साल की एफडी पर 7.30 प्रतिशत रिटर्न उपलब्ध है।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 888 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा 8.25 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।
- 1 साल की एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 21 महीने 1 दिन से लेकर 22 महीने की एफडी पर 8.30 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
- 1 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत रिटर्न है।
- 3 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
आम आदमी के लिए बड़ी राहत! इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह माफ, मोदी सरकार का बड़ा फ़ैसला
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 30 महीने की एफडी पर 8.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल और 3 साल की एफडी पर 7.40 प्रतिशत रिटर्न दिया जा रहा है।
- 5 साल की एफडी पर 8.05 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 666 दिन की एफडी पर 8.25 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
- 1 साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत रिटर्न दिया जा रहा है।
- 3 साल की एफडी पर 8 प्रतिशत और 5 साल की एफडी पर 7.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
- 365 दिन की एफडी पर 8 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।
- 3 साल और 5 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत रिटर्न मिल रहा है।



