1 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है ‘April Fool’, इन देशों में मनाने पर है पाबंदी

April Fool 2026: हर साल 1 अप्रैल को लोग दुनिया भर में हंसी-मज़ाक और प्रैंक के लिए एक-दूसरे को चौंकाते हैं। ये दिन सिर्फ मज़ाक का नहीं बल्कि खुश रहने और हल्के दिल से जीवन जीने का प्रतीक भी बन गया है। मगर क्या आप जानते हैं कि 1 अप्रैल को ही ये दिन क्यों मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

शुरुआत का इतिहास

अप्रैल फूल डे की कहानी की जड़ें 16वीं सदी के फ्रांस में मिलती हैं। तब चार्ल्स IX ने 1564 में नया कैलेंडर लागू किया। इसके अनुसार नया साल अब 1 जनवरी से शुरू होने लगा। मगर उस समय बहुत से लोग पुराने तरीके के अनुसार 1 अप्रैल को ही नया साल मानते रहे।

क्यों बना अप्रैल फूल

उन लोगों के इस “गलत” विश्वास को देखकर उन्हें हंसी में उड़ाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन का नाम “अप्रैल फूल” इसी वजह से पड़ा। पहले यूरोप में नया साल मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक मनाया जाता था। जब नया कैलेंडर आया, तब कुछ लोग पुरानी परंपरा को भूल नहीं पाए। उनकी लापरवाही और अज्ञानता पर मज़ाक उड़ाने के लिए 1 अप्रैल को विशेष दिन के रूप में मानना शुरू हुआ।

आज का महत्व

आज अप्रैल फूल डे केवल फ्रांस तक सीमित नहीं है। यह दिन विश्व भर में हंसी और मनोरंजन का हिस्सा बन गया है। लोग इस दिन छोटे-छोटे प्रैंक और चुटकियों के जरिए अपने आस-पास के लोगों को खुश करते हैं। इस तरह अप्रैल फूल डे ने समाज में हल्केपन और मित्रता का संदेश फैलाने का काम किया है।

यहाँ दुकानों में कोई दुकानदार नहीं होता; इस भारतीय गाँव में आज भी ईमानदारी कायम है, अगली छुट्टियों के लिए घूमने लायक जगह

इन देशों में नहीं मनाते हैं अप्रैल फूल

संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत और अन्य इस्लामी देशों यहां लोग अप्रैल फूल को आम तौर पर नहीं मनाते क्योंकि मजाक और शरारत सार्वजनिक तौर पर करना सामाजिक रूप से अस्वीकार्य माना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button