महंगाई, बिजली संकट और पेपर लीक पर सपा यूथ ब्रिगेड का हल्लाबोल

संवाददाता सुल्तानपुर

सुलतानपुर। बढ़ती महंगाई,पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों,अघोषित बिजली कटौती तथा नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सहजाद अहमद ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

पेट्रोल,डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं गैस वितरण में कथित कालाबाजारी और अनियमितताओं के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा यूथ ब्रिगेड ने प्रदेश में जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। संगठन का आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनियमित विद्युत आपूर्ति से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की।उनका कहना था कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ हैं,जिन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सपा यूथ ब्रिगेड ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित और छात्रहित से जुड़े इन मुद्दों पर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए तो संगठन व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस मौके पर निसार अहमद उर्फ गुड्डु, अशोक सिंह विसेन, अमरीश कांत गौतम, ज़रताब रजा खान,नदीम सिद्दीकी, पवन यादव, शिवमंगल तिवारी, कुलदीप वर्मा, साकिम अब्बास, अमजद खान, योगेश तिवारी,कपिल मुनि यादव, विनय पांडेय, महफ़ूज़ खान, नवनीत यादव, सनी यादव,अल्ताफ खान, शानू ,नूर आलम ,सईद अहमद ,हिमांशु यादव, नौसाद कुरैशी ,आरिफ अंसारी ,आदर्श यादव ,मो आसिफ, बिस्मिल्लाह,पवन यादव, राकेश पाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button